लालू प्रसाद ने कहा- उत्तर प्रदेश चुनाव मोदी और शाह का भविष्य तय करेगा

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां शुक्रवार (24 फरवरी) को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव देश का चुनाव है। Lalu

Lalu

यह चुनाव भारत के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह का भी भविष्य तय करेगा। उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान से लौटे लालू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री वहां घटिया स्तर की बात कर रहे हैं।

वह अब गधा की खूबियां बता रहे हैं। गधा तो कभी-कभी बोलता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे बोलते रहते हैं, किसी की सुनते नहीं हैं।

तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, “तेजस्वी अभी बच्चे हैं, अभी सीख रहे हैं।

लेकिन भविष्य उन्हीं का है। समय सब तय करेगा। उम्र के साथ सब कुछ तय होता है।लालू ने कहा, “तेजस्वी भी यह बोल चुके हैं कि नीतीश कुमार महागठंबधन के नेता हैं।

तब ये सवाल कहां से आ गया।बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विषय में लालू ने कहा कि सुधीर कुमार ईमानदार प्रवृत्ति के अधिकारी हैं, लेकिन किन परिस्थितियों में उनकी गिरफ्तारी हुई है, ये जांच में सामने आ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजद के कई विधायक लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार (21 फरवरी) को रायबरेली (उप्र) में कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘मोदी दावा करते हैं कि वह उत्तरप्रदेश का गोद लिया हुआ बेटा हैं, इन विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की हार के साथ ही उनका प्रभाव खत्म हो जाएगा।

राजद अध्यक्ष मंगलवार को यहां हरचंदपुर सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार राकेश सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे।

लालू ने कहा कि मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जुड़वां भाई की तरह हैं और कोई नहीं जानता कि वह क्या करने वाले हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह पटना में एक लिफ्ट में फंस गए थे और उन्होंने बिहार के लोगों पर उनके खिलाफ षड्यंत्र करने के आरोप लगाए। लालू ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए उत्तरप्रदेश चुनाव जीतना आवश्यक है ताकि मोदी सरकार को हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश को उत्तम प्रदेशमें तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर भाजपा इन चुनावों में हार जाती है तो यह मोदी सरकार का खात्मा होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बेसुध कर दिया गया है और राजनीति से दूर रखा गया है।

उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘गोधरा दंगे पर वाजपेयी जी ने मोदी को डांटा था लेकिन लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें बचा लिया, लेकिन मोदी ने आडवाणी को भी हाशिये पर डाल दिया।

चुनावी रैलियों में मोदी के प्रचार के तौर-तरीके पर प्रहार करते हुए लालू ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि प्रधानमंत्री खोखली बातेंकरते हैं।

www.naqeebnews.com

# Lalu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *