ललित मोदी को भारत लाने के लिए ED ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

नई दिल्ली : फेमा के नियमों को तोड़ने के आरोपी ललित मोदी को भारत लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर ललित मोदी को भारत लाने के लिए कहा है. Lalit modi

Lalit modi

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने MLAT यानी म्यूच्यूअल लीगल असिस्टेंट ट्रीटी के तहत यह पत्र लिखा है.

ललित मोदी पर फेमा नियमों को तोड़ने के मामले में ईडी की तरफ से यह कार्रवाई की गई है.

ललित मोदी के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट फेमा के उल्लंघन का मामला ED में चल रहा है.

इसके तहत ललित मोदी के खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा है, इस बाबत ललित मोदी पर दो केस दर्ज है. पहला केस मॉरिशस की कंपनी वर्ल्डस स्पोर्ट्स ग्रुप को IPL ने 425 करोड़ का ठेका दिया था.

बाद में ये ही ठेका वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप से सिंगापुर की मल्टी स्क्रीन मीडिया सेट लाइट कंपनी को ट्रांसफर किया गया था. आरोप है कि इसी में ललित मोदी ने 125 करोड़ पर कमीशन लिए.

ललित मोदी पर दूसरा आरोप 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए IPL के पेमेंट में गड़बड़ी का है. जिसमें उन्होंने दो नई टीमों कोच्चि और पुणे की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाने का आरोप लगे हैं.

IPL में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में भी नाम आने के बाद 2010 में ललित मोदी लंदन चले गए थे तब से वही है और उनके भारत लाने के लिए जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही है.

www.naqeebnews.com

# Lalit modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *