लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा। 96 वर्षीय आडवाणी से पहले भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ये सम्मान दिया जा चुका है।

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया लाल कृष्ण आडवाणी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए ये जानकारी दी।

लाल कृष्ण आडवाणी ऐसे 50वें व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है। उनसे पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया जा चुका है। बताते चलें कि केंद्र सरकार एक वर्ष में 3 लोगों को इस सम्मान से सम्मानित कर सकती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने आगे कहा- “हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनका संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *