वर्क आउट वीडियो शेयर कर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। कृति ने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृति सेनन जिम में अपने ट्रेनर की मदद से फुल बॉडी स्ट्रेचिंग करती देखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

वर्क आउट वीडियो शेयर कर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं कृति सेनन

कृति सेनन के वर्कआउट वाले इस वीडियो पर लोग बिना कुछ सोचे-समझे ही भद्दे-भद्दे कॉमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर आने वाले कमेंट में कई लोगों ने हदें पार कर दी हैं। राहत की बात ये है कि कृति सेनन को चाहने वाले फैन्स इस पोस्ट पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके डेडीकेशन की दाद दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन ने आईफा 2022 में फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। आने वाले दिनों में कृति सेनन आदिपुरुष, गणपत, शहजाजा और भेड़िया जैसे फिल्मों में नज़र आएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *