कृति सेनन ने गणपत के लिए बाइक राइडिंग और नानचाकू भी सीख डाला

कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म गणपत में रियल एक्शन से दर्शकों को इम्प्रेस करने का मूड बना चुकी हैं। पूजा एंटरटेनमेंट की ‘गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न’, 20 अक्टूबर को अपने ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है।

कृति सेनन ने गणपत के लिए बाइक राइडिंग और नानचाकू भी सीख डाला

गणपत में कृति का दमदार एक्शन अंदाज नज़र आने वाला है। इस समय कृति का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कृति नानचाकू की कड़ी ट्रेनिंग लेती हुईं नजर आ रही हैं।

फिल्म में टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन के अलावा अमिताभ बच्चन भी नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के ट्रेलर-टीज़र में करती को बाइक चलाते हुए दिखाया गया है।

कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को जिम में कड़ी मेहनत करते देखा जा सकता है।

कृति ने अपनी अदाकारी को रियल बनाने के लिए खासतौर पर नानचाकू को चलाने का प्रशिक्षण लिया है, जिसका अंदाज़ा दर्शक उनके वीडियो के जरिए लगा सकते हैं।

कृति वीडियो में कहती नज़र आ रही हैं- ”ऐसा पहली बार हुआ है जब मैं किसी फिल्म में एक्शन करती नजर आऊंगी। ये चुनौती मेरी लिए काफी बड़ी थी, लेकिन मैंने इसे एक नए अनुभव के तौर पर लिया है। नानचाकू को चलाना मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था, हालांकि कड़ी ट्रेनिंग और लगन के साथ मैं इसे सीखने में सफल हो पाई हूं और अब इसे चलाने में मुझे काफी मजा आता है, हालांकि इस दौरान कई बार इसे चलाते वक्त चोट भी लगी हैं।”

इस फिल्म में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के ट्रेलर-टीज़र में कृति को बाइक चलाते हुए दिखाया गया है।

टाइगर कृति साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ में एक साथ नज़र आए थे और अब ‘गणपत’ के जरिए ये दोनों सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। ‘गणपत’ की रिलीज डेट 20 अक्टूबर है और ये फिल्म दशहरे के मौके पर डायरेक्टर विकास बहल की ओर से इन सितारों के फैंस को तोहफा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *