बहरीन के किंग सलमान अल खलीफा ने लिया कोरोना का टीका

दोहा 17 दिसम्बर:बहरीन के किंग हामद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा कोरोना वायरस(काेविड-29) का टीका लेने वाले देश के पहले नागरिक बन गये हैं।बहरीन न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।


रिपोर्ट के मुताबिक किंग सलमान अल खलीफा ने कोविड-19 के प्रसार को सीमित करने के लिए तय चिकित्सा दिशानिर्देशों और ऐहतियात के उपायों को लेकर देश की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है।

बहरीन प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी कंपनी फाइजर और इसकी जर्मन साझेदार बायोएनटैक द्वारा विकसित वैक्सीन के उपयोग को अनुमित दी थी।

बहरीन में अब तक कोरोना संक्रमण के लगभग 90 हजार मामले सामने आये हैं जबकि करीब 350 मरीजों की जानें गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *