किम महंगे होटल में ठहरेंगे, बिल चुकाने से किया इनकार

वॉशिंगटन। सिंगापुर के पांच सितारा फुलरटन होटल में उत्तर कोरियाई नेता किम ने ठहरने की ख्वाहिश जाहिर की है। इसके एक दिन का किराया 6 हजार डॉलर यानि चार लाख रुपए से भी ज्यादा होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता किम ने सिंगापुर में बातचीत के दौरान पांच सितारा फुलरटन होटल में ठहरने की मांग रखी है। साथ ही कहा है कि इस होटल का बिल कोई और दे। यहां होटल के प्रेजिडेंशल सूईट के लिए एक रात का किराया 4 लाख रुपए से ज्यादा बताया गया है।

 

सिंगापुर नदी पर यह होटल बना हुआ है, और शहर का सबसे बेहतरीन होटल में शुमार है। ऐसा माना जाता है कि होटल के प्रेजिडेंशल सूईट में एलिवेटर भी है। होटल रिसेप्शनिस्ट आने वाले मेहमानों की जानकारी एकदम गोपनीय रखते है। यह होटल 1928 में बना था।

 

अमेरिका में होटल बिल का भुगतान ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से लगाए प्रतिबंधों का भी उल्लंघन माना जाएगा। इसके लिए ऑफिस ऑफ फॉरन असेट्स कंट्रोल को प्रतिबंध हटाना पड़ेगा।

इस मामले में वाइट हाउस ने अभी जवाब देने से इनकार कर दिया है। लेकिन संभावित वेन्यू में शांगरी-ला होटल भी शामिल है। इसमें हाल ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों का स्वागत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *