सुशांत सिंह राजपूत की इस आदत का कियारा ने किया खुलासा…

कियारा आडवाणी इस समय भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में बिज़ी हैं। इस बीच कियारा ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी काफी कुछ बताया है। कियारा के मुताबिक़ सुशांत सिर्फ दो घंटे सोते थे।

सुशांत सिंह राजपूत की इस आदत का कियारा ने किया खुलासा...

फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रोमोशन के दौरान कियारा ने अपने को-स्टार और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। इससे पहले फिल्म एम.एस.धोनी में सुशांत और कियारा ने साथ काम किया था। फिल्म में दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अकियारा ने अब सुशांत सिंह की जिंदगी से जुड़े कई राज शेयर करने के साथ ये भी बताया कि वह सिर्फ 2 घंटे सोया करते थे।
कियारा आडवाणी आगे बताती हैं कि सुशांत का दिमाग काफी तेज था। वो अपने पास एक डायरी रखा करते थे, जिसमें उन्होंने धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लिखा था। सुशांत अपना रोल निभाने से पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते थे और सबकुछ याद रखते थे।

कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ दो घंटे सोने के बाद अगले दिन शूटिंग के आ जाते थे। कियारा को इस बात पर काफी हैरानी होती थी सिर्फ दो घंटे सोकर भी वो इतना एक्टिव कैसे रहते थे। इस पर सवाल करने पर सुशांत ने उनसे कहा था कि मानव शरीर को सिर्फ दो घंटे की नींद ही काफी होती है। इससे ही बॉडी पूरे दिन आराम से चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *