केशव प्रसाद कमल का निशान लगाकर पहुंचे वोट डालने होगी कार्यवाही

नई दिल्ली : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। 23 फरवरी को यूपी में हुए तीसरे चरण के मतदान में केशव प्रसाद मौर्य जब इलाहाबाद में अपने वोटिंग क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे तो उनकी जैकेट पर बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल का स्टीकर नजर आया। Keshav

Keshav

इस स्टीकर के साथ ही यूपी में बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने वोट डाला।

मीडिया में तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने इसकी शिकायत इलाहाबाद के डीएम और चुनाव आयोग से की है।

इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार ने केशव प्रसाद मोर्य से जुड़े इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच बैठा दी है और रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

जांच की रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद है। वहीं इस मामले में केशव का कहना है कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया और यह सिर्फ गलती से हुआ है।

केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक वह अपनी सदरी पर हमेशा कमल का स्टीकर लगाए रहते हैं। 23 फरवरी को वोटिंग के लिए जाते वक्त वह स्टीकर निकालना भूल गए थे।

उन्होंने यह भी कहा है कि आयोग इस मामले में उनके खिलाफ जो चाहे वह कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं और वहीं से वोटर हैं।

इलाहाबाद में 23 फरवरी को हुई वोटिंग के दिन केशव प्रसाद सिविल लाइंस इलाके में स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज पोलिंग सेंटर में वोट डालने के लिए पहुंचे थे।

केशव ने इस दौरान केसरिया रंग की जो हाफ जैकेट पहनी थी, उस पर बीजेपी के चुनाव निशान कमल के फूल का स्टीकर लगा हुआ था।

इसी स्टीकर के साथ वह न केवल पोलिंग सेंटर में दाखिल हुए, बल्कि इसी के साथ उन्होंने अपना वोट भी डाला। केशव के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।

तस्वीरें सामने आने के बाद डीएम संजय कुमार ने इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जांच फूलपुर के एसडीएम को सौंपी है और उनसे दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है।

www.naqeebnews.com

# Keshav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *