दो महत्वपूर्ण मंत्रियों के इस्तीफे से मुश्किल में है केजरीवाल सरकार

दिल्ली की केजरीवाल सरकार में अब दो नए मंत्रियों की नियुक्ति होने वाली है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे राष्ट्रपति से मंजूर होने के बाद नए मंत्रियों की नियुक्ति होगी।

दो महत्वपूर्ण मंत्रियों के इस्तीफे से मुश्किल में है केजरीवाल सरकार

सीबीआई द्वारा 2021-22 की आबकारी नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन करीब नौ महीने को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया और तभी से सत्येंद्र जैन जेल में हैं।

मंगलवार को दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद पार्टी के बाद अब पार्टी में ये दो प्रमुख पद रिक्त हैं जिन पर जल्दी ही नियुक्ति सम्बन्धी जानकारी मिलेगी।

मनीष सिसोदिया के पास इस समय 18 विभाग थे। सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद वह इनके विभागों की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे थे। मनीष सिसोदिया पार्टी की प्रमुख योजनाओं का नेतृत्व करते रहे हैं।

सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सिसोदिया की गिरफ्तारी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। ये सब ऐसे समय में हुआ है जब दिल्ली का बजट पेश होना है। मनीष सिसोदिया की गिनती वर्तमान में बेहतरीन एजुकेशन मिनिस्टर के रूप में होती है। साथ ही देश अब चुनावी माहौल बनने लगा है। उपमुख्यमंत्री इन सभी कामों में केजरीवाल का साथ निभाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *