पहले आप की रवायत बरक़रार रखते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जीता पहला मैच

मुंबई: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर इस टी20 टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने सीएसके को छह विकेट से परास्त किया। सुपरकिंग्स के 211 रन के जवाब में सुपरजाइंट्स ने लुईस के नाबाद 23 गेंद में 55 रन जिनमे तीन छक्के, छह चौके शामिल थे और डिकॉक के 61रनों की मदद से तीन गेंद बचाते हुए जीत हासिल की।

पहले आप की रवायत बरक़रार रखते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जीता पहला मैच

डिकॉक ने कप्तान लोकेश राहुल (40) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन जमाकरके शानदार शुरुआत की। इसके बाद लुईस ने आयुष बडोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए केवल 2.1 ओवर में 40 रन की शानदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिला दी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्वेन प्रिटोरियस ने 31 रन देकर दो विकेट लिए मगर सुपरकिंग्स को लगातार दूसरी हार से नहीं बचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *