अमेरिका में गिरफ्तार हुआ कश्मीरी एथलीट, यौन उत्पीड़न का आरोप

न्यूयॉर्क : भारतीय एथलीट तनवीर हुसैन जिन्हें काफी जद्दोजहद के बाद वीजा दिलाया गया था, उन्हें अमेरिकी में एक 12 साल की लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। Kashmiri

Kashmiri

यह जानकारी स्नोशू फेडरेशन ऑफ इंडिया और अमेरिकी मीडिया ने गुरुवार को दी। 24 साल के तनवीर कश्मीर के रहने वाले हैं और भारतीय स्नोशू रेसर हैं।

उन्हें बुधवार को न्यूयॉर्क राज्य के सारानैक लेक विलेज से गिरफ्तार किया गया। विदेशी अखबार के मुताबिक, “एथलीट के एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

स्नोशू फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट मिर मुदासिर ने कहा कि वो मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

हुसैन ने 23 से 25 फरवरी तक हुई 2017 वर्ल्ड स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और उन्हें गुरुवार को वापस भारत आना था।

हुसैन ने अपने मैनेजर को बताया कि वह बेगुनाह है। बता दें कि 31 जनवरी को हुसैन और एक अन्य खिलाड़ी आबिद खान को अमेरिका ने अपनी मौजूदा नीति के चलते वीजा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि मीडिया में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद उन्हें ट्रैवल परमिट मिल गया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल सेक्रेटरी वहीद-उर-रहमान ने खिलाड़ी को हिरासत में लिए जाने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि चूंकि वह जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं इसलिए हम उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल हमारे पास पूरी घटना की जानकारी नहीं है।  अमेरिका के न्यूजपेपर ने सारानैक लेक विलेज पुलिस के बयान को कोट करते हुए लिखा, “हुसैन पर 12 साल की लड़की को किस करने का आरोप है। इसके अलावा लड़की को गलत जगह पर छूने के भी आरोप हैं। इसके अलावा हुसैन पर कोई इल्जाम नहीं लगे।

www.naqeebnews.com

# Kashmiri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *