कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को तडक़े सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया। kashmir

kashmir

अधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हाजिन क्षेत्र स्थित पारा मोहल्ला में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने तडक़े एक खोजी अभियान शुरू किया।

सुरक्षाबल जब उस क्षेत्र में घेराबंदी कर रहे थे तो आतंकवादियों की ओर से उनपर जोरदार गोलीबारी शुरू कर दी गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। आतंकवादी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबल इस क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों की तलाश में जुट गए हैं।

www.naqeebnews.com

# kashmir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *