कुपवाड़ा में बर्फ के नीचे दबे सेना के पांच जवान, राहत कार्य जारी

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास बर्फीले मार्ग को धंस जाने से सेना के 5 जवान फंस गए हैं। Kashmir

Kashmir

यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब कुछ दिन पहले नियंत्रण रेखा हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल चपेट में आ गए थे, जिसमें 15 जवानों की मौत हो गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के पांच सैनिक बर्फ के नीचे दब गए हैं और उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है।

सूत्रों ने कहा कि हादसे के वक्त आरआर पार्टी नियमति आतंकवाद रोधी अभियान पर थी। कश्मीर में इस सप्ताह भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है और राज्य में कई बार हिमस्खलन की चेतावनी जारी की जा चुकी है।

कुछ क्षेत्रों में बिजली और संपर्क नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दर्जनों लोगों ने घर खाली कर दिए हैं।

बता दें, दो दिन पहले एक हिमस्खलन में 14 जवानों की मौत हो गई। यह घटना भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गुरेज सेक्टर की है। इस घटना में कई सैनिक भी लापता हो गए थे।

इसके अलावा करीब आधा दर्जन नागरिकों की मौत भी हो गई। इसके अलावा बुधवार रात को भी सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चेपट में आ गई थी, जिसमें 21 भारतीय जवान दब गए थे।

स्थानीय प्रशासन ने कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। इसमें स्थानीयों लोगों को सलाह दी गई थी कि वे अपने घरों की छत से बर्फ हटाने के लिए कहा गया था, ताकि कोई नुकसान ना हो। कुछ इलाकों में बिजली और कम्यूनिकेशन लाइन डाउन हैं।

www.naqeebnews.com

# Kashmir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *