कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे की बेल्जियम में मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे राकेश सिद्धारमैया की बेल्जियम के एक अस्पताल में शनिवार को विभिन्न अंगों के फेल हो जाने से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राकेश 39 वर्ष के थे और ब्रुसेल्स के एंटवर्प यूनिवर्सिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां अग्नाशय संबंधी बीमारी के कारण मंगलवार को उन्हें भर्ती कराया गया था।

siddheramayya sonवह पिछले हफ्ते से अपने दोस्तों के साथ यूरोप के दौरे पर थे। सूत्रों ने कहा कि सिद्धारमैया के सबसे बड़े बेटे राकेश को लंबे समय से अग्नाशय संबंधी बीमारी थी और उनकी स्थिति खराब होने से पहले वह ठीक थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, ‘कई अंग फेल हो जाने से राकेश की मौत़ हो गई।’ सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और दूसरे बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया ब्रुसेल्स में राकेश के साथ थे। यतीन्द्र पेशे से डॉक्टर हैं।
राकेश के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है। 15 वर्ष पहले एक दुर्घटना के दौरान उनके अग्नाशय में चोट लगी थी। अपने बेटे के अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद सिद्धारमैया ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर बेल्जियम में अपने बेटे के बेहतर इलाज़ के लिए उनसे सहयोग मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *