कर्नाटक संकट: कांग्रेस के दस विधायक खेल बिगाड़ने को तैयार!

विधानसभा चुनाव के सात महीने बाद कर्नाटक में शुरू हुए सत्ता के नाटक का कथानक हरियाणा और मुंबई में लिखा जा रहा है। गुरुग्राम के नजीदक तावड़ू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में कर्नाटक के 104 भाजपा विधायकों को ठहराया गया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस व जेडीएस के कुछ बागी विधायक भी इनके साथ हैं, हालांकि भाजपा ने इससे इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा विधायकों को एकजुट रखने के लिए रोका गया है। वहीं, कर्नाटक के 10 नाराज कांग्रेस विधायकों के मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने की खबर है।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा की अगुवाई में सोमवार देर शाम गुरुग्राम पहुंचे भाजपा विधायकों के बृहस्पतिवार तक यहीं रुकने की सूचना है।

इस बीच, मगंलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, सांसद शोभा करंदलाजे और पूर्व सांसद श्रीरामलू भी होटल पहुंचे और विधायकों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *