कन्हैया कुमार को मुज़फ्फर पुर के अस्पताल मैं घुसने नहीं दिया

चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों का इलाज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। वहीं, शनिवार को सीपीआई नेता जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अस्पताल में घुसने की इजाजत नहीं दी गई।

वह अस्पताल के बाहर से ही लौटकर चले गए।चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) के संदिग्ध मामलों के चलते बिहार में 165 बच्चों की मौत हो चुकी है।

 

वहीं, मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 127 बच्चों की मौत हुई है।खबर के अनुसार, शनिवार को कन्हैया कुमार एसकेएमसीएच जाने के लिए मुजफ्फरपुर आए, लेकिन अस्पताल अधिकारियों के एक आदेश के चलते उन्हें बच्चों के आईसीयू और सामान्य वार्ड में घुसने की इजाजत नहीं दी गई।दरअसल, एसकेएमसीएच अधीक्षक ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया था कि मीडियाकर्मियों सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति को अस्पताल की शिशु इकाई में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *