कंगना बनीं ‘हंटरवाली’, 2 करोड़ देने पर रिलीज होगी ‘रंगून’

मुंबई : फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘रंगून’ कानूनी विवाद में फंस गई है. दरअसल ‘रंगून’ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका फाइल की गई थी. Kangna

Kangna

इस याचिका के तहत वाडिया मूवीटन प्रोडक्शन कंपनी ने अदालत में ये आरोप लगाया कि ‘हंटरवाली’ फिल्म की मुख्य किरदार नाडिया के कई डायलॉग के साथ किरदार को भी ‘रंगून’ में चुराया गया है.

साथ ही ‘हंटरवाली’ फिल्म के कई सीन और पोस्टर लुक भी ‘रंगून’ में कॉपी किए गए हैं.

याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि ‘रंगून’ फिल्म में कंगना को जिस तरीके से जांबाज जूलिया के रूप में दिखाया गया है, फियरलेस नाडिया की कॉपी है.

वाडिया मूवी टोन ने याचिका के साथ ईमेल की कॉपी भी अदालत में पेश की. इसमें वाडिया मूवीटोन के सीईओ रॉय वाडिया ने ‘रंगून’ फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों से एक साल पहले ‘फि‍यरलेस नाडिया’ पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी.

लेकिन विशाल भारद्वाज और यूटीवी ने उनकी स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया था. इस याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में फैसला आया.

जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्डर जारी किये और फिल्म के निर्माताओं को 2 करोड़ रुपये बैंक गारंटी के तौर पर जमा करने को कहा.

www.naqeebnews.com

# Kangna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *