कंगना रनौत ने कहा शाहरुख खान के साथ कभी नहीं करूंगी काम

मुम्बई : कंगना रनौत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो खुल कर बोलती हैं। इनके बयान कभी तल्ख तो कभी काफी मजेदार होते हैं। यहां हमारा मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम उन्हें कोई कंट्रेवर्सी मेकर। क्योंकि वह हमेशा अपने दिल की बात कहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के लेकर एक बयान दिया। Kangna

Kangna

फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह इस बात को लकेर काफी श्योर हैं कि वह कभी शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगी।

उनकी यह बात सुनकर कोई भी हैरान होगा। क्योंकि बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग सितारे के साथ तो सभी जुड़ना चाहते हैं। लेकिन कंगना की सोच बिल्कुल अलग है।

कंगना ने कहा, बॉलीवुड के खान्स के साथ काम मुझे कहां लेकर जाएगा? क्या यह मुझे इससे आगे लेकर जा सकता है जहां मैं अभी हूं? ये नहीं हो सकता।

यह मुझे ऐसा क्या दे सकता है जो मैं अभी तक नहीं पा सकी हूं। उन्होंने बताया किस तरह खान्स फिल्मों में हर फ्रेम को डॉमिनेट करते हैं। वह अपनी ब्रांड बनाना पसंद करेंगी।

उन्होंने कहा, मैं मशूहर हूं। मैंने अपनी एक फैन फॉलोइंग बना ली है। मैं यहां से और कहां जा सकती हूं। लंबे समय तक टिके रहने का एक रास्ता केवल आगे बढ़ना और बेहतर परफॉर्म करना है।

अगर मैं खान्स के साथ फिल्म कर केवल एक लेवल ऊपर बढूंगी। तो इससे क्या फायदा हो। इससे बेहतर होगा कि मैं ऐसी फिल्म करूं जो मुझे मेरी ब्रांड और पहचान बनाने में मदद करे। ऐसे में यह बहुत बेवकूफाना होगा कि मैं किसी ऐसे स्टार के पीछे खड़ी रहूं जो केवल अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ानी की कोशिश करें।

www.naqeebnews.com

# Kangna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *