कंगना ने खुद को बताया इस ग्रह की सबसे दमदार एक्ट्रेस

कंगना ने ट्विटर पर अपनी तारीफ खुद दर्ज की है। इस बार कंगना ने फिर एक बयान दिया है। उन्होंने खुद को दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस घोषित किया है। यह दावा करते हुए उन्होंने अपनी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से कर डाली हैं।

कंगना रनौत ने ट्वीट किया- “जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के रूप में अपने किरदारों में दिखाती हूं, वह इस पूरे विश्व में कोई एक्ट्रेस नहीं दिखा पाई है। मेरे अंदर टैंलेंट कूट-कूटकर भरा है जैसे मेरिल स्ट्रीप अपने किरदारों में परतें खोलती हैं। और हां, मेरे अंदर ग्लैमर और एक्शन भी भरा है, एकदम गैल गडॉट जैसा। थलाइवी और धाकड़, यह है मेरा ट्रांसफॉर्मेशन अलर्ट।”

कंगना यहीं पर नहीं रुकीं। अपने दावे पर डिबेट करने का उन्हेने चैलेंज भी दे दिया। एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा है- ‘मैं ओपन डिबेट के लिए तैयार हूं, अगर इस ग्रह पर कोई और ऐक्ट्रेस मुझसे ज्यादा रेंज और बेहतरीन क्राफ्ट दिखा सके तो मैं वादा करती हूं कि अपना अहम छोड़ दूंगी तब तक मैं इस गर्व का सुख ले सकती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *