कंगना ने रोहित को किया ट्वीट डिलीट तो कर दिया मगर तीर तरकश से निकल चुका है

कृषि कानूनों को लेकर अब बॉलीवुड स्टार्स से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी प्रतिक्रिया दे रहे है।किसान आंदोलन के बारे में रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसे इंटरनैशनल सिलेब्स के ट्वीट के साथ सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अजय देवगन और अक्षय कुमारके भी नाम सामने आ चुके हैं।

इस वार्तालाप वाली जंग में कंगना रनौत ने रोहित शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो धोबी का कुता घर का ना घाट का जैसी बात कर रहे हैं।

हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद कृषि आंदोलन दुनियाभर सुर्खी में रहा। रिहाना के ट्वीट के बाद अजय देवगन, अक्षय कुमार और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स ने भारतीय एकता को बनाने रखने के लिए अपील की और भारतीय मुद्दों को मुद्दा नहीं बनाने की सलाह दी। इस मुद्दों पर रोहित शर्मा ने भी अपनी राय रखते हुए ट्वीट कर लिखा- “भारत हमेशा से मजबूत रहा है जब हम सभी एक साथ खड़े हैं और इसका समाधान खोजना समय की जरूरत है। हमारे किसान हमारे देश की भलाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई एक समाधान खोजने के लिए अपनी भूमिका निभाएगा।” रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए हिट मैन पर निशाना साधा।

कंगना ने रोहित शर्मा को खरी खोटी सुनते हुए कैप्शन लिखा- “सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं। ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है?” हालांकि कंगना ने यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया हैं। लेकिन कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *