कंगना ने खुद को बताया सुपरस्टार और बॉक्स ऑफिस क्वीन

कंगना रनौत ज़बरदस्त प्रमोशनके बाद भी उनकी एक्शन थ्रिलर धाकड़ धराशाई हो गई। फिल्म की इस असफलता के बाद कंगना सोशल मीडिया ट्रोल की गेन। ऐसे में कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए अपनी सत्ता को याद दिलाने का प्रयास किया है।

कंगना ने खुद को बताया .सुपरस्टार और बॉक्स ऑफिस क्वीन

कंगना की इंस्टाग्राम से स्टोरी इसी ओर इशारा कर रही है कि इसके बहाने वह धाकड़ की असफलता पर पर्दा डालना चाहती हैं। कंगना ने लिखा- 2019 में मैंने सुपरहिट फिल्म मणिकर्णिका दी जिसने 160 करोड़ कमाए, साल 2020 में कोविड था, वहीं 2021 में मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थलाइवी दी जो ओटीटी पर आई और बहुत बड़ी सफल थी।

आगे कंगना लिखती हैं -‘मुझे बहुत सी क्यूरेटेड नकारात्मकता दिखाई दे रही है, लेकिन 2022 ब्लॉकबस्टर लॉक अप होस्टिंग का वर्ष है और यह अभी खत्म नहीं हुआ है।..मुझे इससे बहुत उम्मीदें हैं…सुपरस्टार कंगना रनौत भारत की बॉक्स ऑफिस क्वीन हैं”। कंगना ने अपनी फिल्मों के बजट और उसके कलेक्शन की लिस्ट भी शेयर की है।

20 मई को कंगना की धाकड़ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज की गई थीं। जहां भूल भुलैया अब तक 150 करोड़ के करीब कारोबार किया है वहीँ कंगना की धाकड़ को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स अच्छा नहीं रहा। कई जगह शो को कैंसल किये जाने की ख़बरें भी इस समय आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *