नोटबंदी का सपोर्ट करने के लिए कमल हासन ने मांगी माफी, कहा- मोदी भी मानें गलती

चेन्नई, नोटबंदी का सपोर्ट करने के लिए कमल हासन ने मांगी माफी. अभिनेता से नेता बनने की ओर कदम बढ़ा रहे साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने नोटबंदी का समर्थन करने के लिए माफी मांगी है. कमल हासन ने कहा है कि उन्होंने जल्दबाजी में आकर नोटबंदी का सपोर्ट कर दिया था, जिसके लिए अब वह माफी मांगते हैं.
एक तमिल मैग्जीन में हासन ने लेख लिखा, जिसका टाइटल था ‘अ बिग अपोलजी ‘. उन्होंने लिखा कि मैं अपने समर्थन के लिए माफी मांगता हूं.
पिछले साल जब नोटबंदी की घोषणा हुई थी तब कमल हासन उन सेलेब्रिटी में से एक थे, जिन्होंने खुले तौर पर नोटबंदी का समर्थन किया था. तब कमल ने लिखा था, मिस्टर मोदी को सैल्यूट है, नोटबंदी को पार्टी लाइन से उठकर सपोर्ट करना चाहिए. ये टैक्स पेयर्स के लिए बड़ा कदम है.
उन्होंने लिखा कि मेरे कई साथियों ने मेरे समर्थन के देने के बाद मुझे इसके बारे में समझाया. जिसके बाद मुझे महसूस हुआ कि भले ही प्लान अच्छा था, लेकिन उसे सही तरीके से लागू नहीं किया गया. कमल ने लिखा कि अगर पीएम मोदी इस गलती के लिए माफी मांगने को तैयार हैं, तो मैं उन्हें एक और बार सलाम करूंगा. एक अच्छे लीडर की पहचान है कि वह अपनी गलतियों का मानें. गांधी जी ऐसा करने में सक्षम थे.
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कमल हासन की राजनीतिक उपलब्धता काफी बढ़ गई है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कमल हासन जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं. बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *