कबड्डी विश्व कप के पहले मैच में भारत को निराशा, कोरिया से हारा

सात बार का चैंपियन भारत कबड्डी विश्व कप में अपने अभियान की सकारात्मक शुरूआत करने में नाकाम रहा और अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया से 31-34 से हार गया। कोरिया ने बेहतरीन खेल दिखाया और शानदार वापसी करके खिताब के प्रबल दावेदार भारत को उलटफेर का शिकार बनाया। भारत ने मुकाबले में अधिकतर समय बढ़त बना रखी थी लेकिन जब तीन मिनट का समय बचा था तब कोरिया ने भारत की बढ़त कम की और फिर मैच जीत लिया। भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने कहा, ‘‘हमारे रेडर्स आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। हमने आखिर में कुछ गलतियां की और इसलिए हमें हार झेलनी पड़ी। लेकिन अभी कुछ गंवाया नहीं है। हम अपनी गलतियों में सुधार करके वापसी करेंगे। ’’ kabaddi world cup

kabaddi world cup india

# kabaddi world cup

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *