जस्टिस दीपक मिश्रा होंगे नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, जस्टिस खेहर की जगह लेंगे

नई दिल्ली. जस्टिस दीपक मिश्रा (63) अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) होंगे। इस बारे में लॉ मिनिस्ट्री की तरफ से मंगलवार शाम को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

जस्टिस मिश्रा सीजेआई जस्टिस जगदीश सिंह खेहर की जगह लेंगे। जस्टिस खेहर 27 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस मिश्रा का टेन्योर 2 अक्टूबर 2018 तक रहेगा। जस्टिस खेहर ने ही रिकमंड किया था नाम…

 

– जस्टिस दीपक मिश्रा भारत के 45वें चीफ जस्टिस होंगे। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1953 को ओडिशा में हुआ था। इनके पहले जस्टिस रंगनाथ मिश्रा और जस्टिस गोपाल वल्लभ पटनायक भी ओडिशा से थे और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रह चुके हैं।

 

– चीफ जस्टिस खेहर के बाद जस्टिस मिश्रा ही सुप्रीम कोर्ट में सबसे सीनियर जज हैं। जस्टिस मिश्रा का टेन्योर 2 अक्टूबर 2018 तक रहेगा। जस्टिस खेहर ने पिछले महीने जस्टिस मिश्रा का नाम सीजेआई के लिए रिकमंड किया था।
– प्रेसिडेंट रामनाथ गोविंद जस्टिस मिश्रा को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *