जलवायु इतिहास के 174 वर्षों के जून अब तक का सबसे गर्म महीना

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तपती दुनिया के रूप में सामने आने लगे यहीं। दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले इन प्रभावों से अधिकतर देशों में गर्मी के रिकॉर्ड टूटे हैं।

जलवायु इतिहास के 174 वर्षों के जून अब तक का सबसे गर्म महीना

जलवायु परिवर्तन के नतीजे में तापमान बहुत ही तेजी से बढ़ा है। जून 2023 के आंकड़े चिंता बढ़ने वाले हैं। जलवायु इतिहास के 174 वर्षों में जून के महीने में तापमान शिखर पर पहुंच गया। इस महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.05 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ।

जून के महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.05 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। जून 2022 में भी तापमान सामान्य से 0.89 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था।

अमरिका में भी गर्मी का मौसम अपने पूरे तेवर दिखा रहा है। दक्षिण पश्चिम अमेरिका से वाशिंगटन तक तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है। यहाँ लोगों को जरूरत न होने पर घर से बाहर न आने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने देश की जनता को लू की चेतावनी दी है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन की ताजा रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी के मुताबिक़ यह लगातार 47वां जून का महीना है जब तापमान जिसमे रिकॉर्ड तापमान बीसवीं सदी के औसत तापमान से ज्यादा दर्ज किया गया है।

आमतौर से ठंडा रहने वाला पूरा यूरोप इस समय ज़बरदस्त हीटववे की चपेट में है। स्पेन में सतह का तापमान 60 डिग्री से आगे जा चुका है। जर्मनी, फ्रांस, स्विटजरलैंड और इटली में दर्ज किया गया तापमान रिकॉर्ड तोड़ चुका है। गर्मी को लेकर सारी दुनिया से रिकॉर्ड तोड़ने वाली जानकारिया मिल मिल रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक यूरोप के कई देशों में इस दिनों पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इटली में भीषण गर्मी से एक पर्यटक की जान चली गई है। मौत का कारण बहुत ज्यादा गर्मी बताया जा रहा है।

जून के महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.05 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। जून 2022 में भी तापमान सामान्य से 0.89 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। जून में सबसे ज्यादा तापमान इससे पहले 2020 में दर्ज किया गया था। उस समय तापमान सामान्य से 0.92 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जून 2019 की बात करें तो उस समय का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *