लोकतंत्र को बचाने के लिए न्यायपालिका को करना चाहिए हस्तक्षेपः मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी बसपा अध्यक्ष मायावती ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर लोकतन्त्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना चाहिए।

मायावती ने आज यहां जारी बयान में कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी निरंकुश हो गयी है और लोकतन्त्र का गला घोंट रही है। उन्होने कहा कि भाजपा शासित राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाता है। यह भाजपा ने नई परम्परा शुरु कर दी है।

 

उन्होने कहा कि दक्षिणी भारत के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज पर मुकदमा तथा उत्तर प्रदेश में शामली के दलित युवक की इसी सम्बन्ध में गिरफ्तारी साबित करती है कि भाजपा नीत सरकार निरंकुश हो गयी है।

 

मायावती ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने दूरदर्शन और आकाशवाणी को हिज मोदी वायस बनाकर उसका महत्व ही लगभग समाप्त कर दिया है। निजी मीडिया चैनलों पर अप्रत्यक्ष नियन्त्रण करके उसकी स्वतन्त्रता को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र विचार रखने वाले लेखकों, साहित्यकारों व पत्रकारों को अलग-अलग ढंग से निशाना बनाया जा रहा है। न्यायपालिका को इस मामले में दखल देना चाहिये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *