बंगाल से दिल्ली तक कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने दोपहर दो बजे तक काम पर लौटने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश को नहीं माना और कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

डॉक्टर कोलकाता में एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद भीड़ द्वारा अपने दो सहकर्मियों पर हमले के मद्देनजर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्हें देशभर से जूनियर डॉक्टरों का समर्थन मिल रहा है।

कई राज्यों में OPD बंद, मरीज परेशान : भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने घटना के खिलाफ तथा हड़ताली डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को ‘अखिल भारतीय विरोध दिवस’ घोषित किया है।
बंगाल के डॉक्टर्स के सपोर्ट में दिल्ली के साथ ही मुंबई, पंजाब, केरल, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में भी डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। यहां के अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से मरीजों का बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *