बाल-बाल बचे जे पी नड्डा, होर्डिंग गिरा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीजे पी नड्डा आज उस समय बाल बाल बच गए जब एक बड़ा होर्डिंग और प्रोजक्टर स्क्रीन अचानक से गिर गया। नड्डा आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में परिवर्तन संवाद कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आए थे।

p-nadeda

वह अपना सम्बोधन खत्म करके वापस जाने की तैयारी में थे तभी मंच पर लोहे के फ्रेम में लगा होर्डिंग और प्रोजेक्टर स्क्रीन अचानक गिर गया जिससे नड्डा समेत कई विधायक बाल बाल बच गए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। होर्डिंग और प्रोजेक्टर को दुबारा खड़ा किया लेकिन वह फिर से धाराशायी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *