जो जोनस और सोफी टर्नर ने बच्चों की खातिर खारिज किया तलाक़ का इरादा

जो जोनास और सोफी टर्नर ने तलाक के मामले को खारिज कर दिया है। दोनों ने यह फैसला बच्चों की कस्टडी को देखते हुए लिया।

जो जोनस और सोफी टर्नर ने बच्चों की खातिर तर्क किया तलाक़ का इरादा

हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस के मामले में बच्चों ने ब्रिज का काम किया और ये रिश्ता शांति से हल किये जाने पर टिका हुआ है। जो जोनस ने तलाक के मामले को खारिज कर दिया है और बेटियों की कस्टडी को लेकर साथ में एक समझौते पर आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पॉप गायक जो जोनास ने सोफी टर्नर संग अपने तलाक के मामले को खारिज करने के साथ इसे लेकर बीच का रास्ता निकाला है। कपल इस मसले को शांति से हल करने के बारे में सोच रहा है और किसी भी तरह के सोशल पब्लिसिटी से दूर रहना चाह रहा है।

इस समझौते के बाद बेटियां एक समय में लगभग दो सप्ताह तक अपने माता-पिता के साथ रहेंगी। कपल का परिवार भी इस फैसले से खुश नजर आ रहा है।

जो जोनस और सोफी टर्नर की दो बेटियां हैं, विला और डीजे। अभी हाल ही में सोफी टर्नर ने अपनी तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। इस खबर ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *