अगले 5 वर्षों में जो बाइडेन की मृत्यु हो जाएगी- निक्की हेली

अमरीका में प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, 51 वर्षीय निक्की हेली ने अपने चुनाव अभियान में प्रमुख मुद्दों के रूप में उम्र और क्षमता का हवाला देकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के राजनेताओं को मानसिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना चाहिए। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन को लेकर बड़ी सख्त बात कही है।

अगले 5 वर्षों में जो बाइडेन की मृत्यु हो जाएगी- निक्की हेली

जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को दूसरे कार्यकाल के लिए अपने अभियान एलान किया, प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने उनकी मृत्यु की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में जो बिडेन की मृत्यु हो जाएगी।

निक्की हेली ने सुझाव दिया है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के राजनेताओं को मानसिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने कल एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया और कहा कि अगर राष्ट्रपति जो बाइडेन के समर्थक उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति बनाते हैं तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अगले 5 बरसों में उनकी मृत्यु हो जाएगी।

निक्की हेली के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडेन फिलहाल 80 साल के हैं और अगर 2024 के चुनाव के बाद उन्हें फिर से चुना जाता है, तो वह 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और मर जाएंगे, जिसके बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कमान संभालेंगी। 

व्हाइट हाउस प्रशासन लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन पूरी तरह से ठीक हो जाएं। दूसरी और निक्की हेली ने अपने अभियान में प्रमुख मुद्दों के रूप में उम्र और क्षमता का हवाला देकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के राजनेताओं को मानसिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *