काले हिरण मामले में जोधपुर हाई कोर्ट ने सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी को भेजा नोटिस

काले हिरण मामले में राजस्थान के जोधपुर हाई कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी, तब्बू और दुष्यंत सिंह को नोटिस भेजा है। कोर्ट में राज्य सरकार ने इन सभी को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जोधपुर कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक बार फिर से नोटिस भेजा है। बता दें कि सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी, तबू और दुष्यंत सिंह को स्थानीय कोर्ट ने बरी कर दिया था।

बता दें कि पिछले साल जोधपुर कोर्ट से इन लोगों को बरी किया गया था जबकि सलमान खान को दोषी करार दिया गया था। यह घटना साल 1998 की है, जब सलमान खान और बाकी ऐक्टर्स राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग करने गए थे। सबूतों के अभाव में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर निवासी दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *