शूटिंग विश्व कप: निशानेबाज जीतू ने जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली : शीर्ष पिस्टल निशानेबाज जीतू राय ने शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है, अब भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है. Jitu rai

Jitu rai

29 वर्षीय जीतू ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में कुल 216.7 अंक का स्कोर बनाया जिससे वह पोडियम में तीसरे स्थान पर रहे.

एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी जीतू पहली सीरीज में सातवें स्थान पर थे जिसमें 8.8 का स्कोर शामिल था.

लेकिन उन्होंने दूसरी सीरीज में दो बार 10.6 और एक बार 10 अंक का निशाना लगाकर वापसी की. इस सीरीज के अंत में राय 98.7 अंक से छठे स्थान पर थे.

सेना का यह निशानेबाज दो बार फिर 10.6 अंक हासिल कर पदक की दौड़ में आ गया और 9.9 अंक से कांस्य पदक सुनिश्चित किया, वह चीन के झानयी जु से आगे रहे.

राय वियतनाम के जुआंग विंह होआंग पर 0.1 अंक की बढ़त बनाये थे और रजत पदक की दौड़ में थे लेकिन 8.6 अंक से उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

www.naqeebnews.com

# Jitu rai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *