जियो ने पेश किए अब तक के सबसे सस्ते डाटा पैक

 सस्ते प्लान के चलते सबसे अधिक यूज किया जाता है। इसलिए रिलायंस जियो कंपनी भी अपने यूजर्स के लिए आए दिन धमाकेदार प्लान पेश कर रही है। हाल ही में जियो ने तीन वाउचर प्लान पेश किए है। कंपनी ने 19 रुपए, 52 रुपए और 98 रुपए वाले नए पैक लॉन्च किए है। इनमें यूजर्स इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग वॉयस कॉल्स के साथ फ्री मैसेज भी मिलेंगे।

19 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को एक दिन के लिए 150 MB डाटा और फ्री 20 मैसेज मिलेंगे। इस डाटा के खत्म होने के बाद स्पीड स्लो होने के बाद भी अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते है। वहीं 52 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 7 दिन तक रोजाना 150 एमबी डाटा और 70 SMS मिलेगा।

जियो के 98 रुपए वाले प्लान में 14 दिन के लिए हर रोज 150MB डाटा, 140 SMS फ्री में मिलेंगे। इन सभी प्लान में 4G डाटा के अलावा अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग वॉयस कॉल्स और फ्री जियो एप्प एक्सेस करने की सुविधा मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *