येरुशलम में ड्राइवर ने इस्राइली सैनिकों पर चढ़ाया ट्रक, चार की मौत

येरुशलम। एक ट्रक से कुचल जाने से रविवार(8 जनवरी) को चार इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसे जानबूझकर किया गया हमला माना है। यूनाइटेड हत्जलाह आपात सेवा के एरि जैफे ने कहा कि पश्चिमी येरुशलम में घटी घटना में वह ड्राइवर भी मारा गया। रमल्ला में फिलीस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वह पूर्वी येरुशलम से एक फिलीस्तीनी था। jerusalem

jerusalem

इस घटना में 15 इस्राइली घायल भी हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। इस्राइल पुलिस के प्रवक्‍ता मिकी रोसेनफील्‍ड ने बताया कि मरने वाले सैनिक बस से उतर कर लाइन से खड़े हो रहे थे। ड्राइवर शहर के कल्‍चरल ट्यूर के लिए जा रहा था। अचानक से उसने ट्रक को सैनिकों पर चढ़ा दिया। वर्तमान में इसे दुर्घटना नहीं माना गया है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अक्तूबर, 2015 से अब तक हिंसा में 247 फिलीस्तीनी, 40 इस्राइली, दो अमेरिकी और एक जार्डन का नागरिक मारा गया। ज्‍यादातर मरने वाले फिलीस्‍तीनी चाकू, बंदूक या कुचलने के लिए कार लेकर जा रहे थे। बाकी प्रदर्शन या झड़पों के दौरान गोलीबारी में मारे गए। कुछ इस्राइली वायुसेना के ह‍वाई हमलों में भी मारे गए। गौरतलब है कि इस्राइल और फिलीस्‍तीन के बीच कई दशकों से विवाद चल रहा है।

www.naqeebnews.com

# jerusalem

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *