जेन‍िफर लोपेज और बेन एफेल्क की शादी की तस्वीरें वायरल

जेन‍िफर लोपेज और बेन एफेल्क विवाह के बंधन में बंध गए। जेन‍िफर और बेन ने लॉस वेगस में शादी की। इस जोड़े ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया शेयर कीं जिन्हे फैंस ने बड़ी ख़ुशी के साथ वायरल किया। सूत्रों के मुताबिक़ जेन‍िफर लोपेज ने अपना नाम भी बदलकर जेन‍िफर एफेल्क कर लिया है।

जेन‍िफर लोपेज और बेन एफेल्क की शादी की तस्वीरें वायरल

बेन संग जेन‍िफर का रिश्ता करीब 20 साल पुराना है। इस बीच उनका ब्रेकअप भी हो चुका है। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अलग साथी का चुनाव करते हुए शादी कर ली। लेकिन बीते साल दोनों फिर से एक हो गए।

https://twitter.com/CinemaHindustan/status/1548873640368025602

वेडिंग फोटोज में जेनिफर ने सफेद गाउन पहना है जबकि बेन ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। इसी साल दोनों की सगाई हुई थी, लेकिन कुछ ही वक्त बाद दोनों अलग हो गए ते। इसके बाद दोनों ने किसी और से शादी कर ली और दोनों के बच्चे भी हैं। बीते साल दोनों फिर से एक हुए और अप्रैल में सगाई की। इसके बाद अब दोनों ने शादी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *