जयललिता की सेहत में तेजी से सुधार

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की हालत में तेजी सुधार हो रहा है, इसकी जानकारी अपोलो अस्पताल के फाउंडर डॉक्टर प्रताप रेड्डी ने दी। उन्होंने कहा कि जयललिता पर तेजी से दवाइंयों को असर हो रहा है। उन्होंने अब लोगों से बातचीत करनी शुरू कर दी है, उन्हें जो चाहिए वह बता रही हैं और मांग रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अब जयललिता को जल्द ही क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया जाएगा। jayalalithaa

jayalalithaaअपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो मुख्यमंत्री जयललिता ने एक सामान्य जीवन जीना शुरू कर दिया है। वहीं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के वरिष्ठ नेता सी पोनाइयन ने बताया कि अब जयललिता के फेफड़ों का संक्रमण अब नियंत्रण में है, वह गंभीर स्थिति से बाहर आ चुकी हैं। श्वास प्रणाली को धीरे धीरे हटाया जा रहा है। इसका इस्तेमाल कभी कभी जरूरत पड़ने पर किया जा रहा है। jayalalithaa

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से जयललिता को खाना भी दिया जा रहा है और वो लोगों से बातचीत भी करने लगी हैं। जयललिता (68) को बुखार और डिहाइड्रेशन के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बाद में कहा कि उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें संक्रमण था और उन्हें श्वसन रक्षा तंत्र पर रखा गया था। अपोलो अस्पताल के मुताबिक, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, श्वास चिकित्सक, संक्रामक रोगों के सलाहकार, मधुमेह चिकित्सक और एंडोक्रिन्कोलोजिस्ट उनका इलाज कर रहे हैं।

www.naqeebnews.com

#  jayalalithaa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *