जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास और बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 59.1 ओवरों में 252 रन बनाये और पूरी टीम सिमट गई।

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास और बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

जसप्रीत बुमराह ने मैच में 5 विकेट चटकाए हैं। बुमराह ने 2018 के बाद सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के टिम साउदी की बराबरी कर ली है।

2018 से टेस्ट में सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी

8 – जसप्रीत बुमराह
8 – टिम साउथी
7 – जेसन होल्डर
6 – जेम्स एंडरसन
6 – हसन अली
6 – नाथन लियोन
6 – तैजुल इस्लाम

इस मैच में टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। तेज गेंदबाज बुमराह ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। बुमराह ने घरेलू मैदान में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने 29 मैचों में पांच बार 8 विकेट हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *