एक जापानी व्यक्ति ने जानवरों की तरह अपने हाथों और पैरों पर दौड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस शख्स ने 328 फीट की दूरी सिर्फ़ 14.55 सेकंड में पूरी की।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, 22 वर्षीय रयूसेई योनीए (Ryusei Yonee) ने अपने हाथों और पैरों पर सबसे तेज़ 100 मीटर दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। अपने इस कारनामे को अंजाम देते हुए उन्होंने अमरीकी कॉलिन मैकक्लर के 2022 के 15.66 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
योनीए ने बताया कि वह मिडिल स्कूल से ही अपने हाथों और पैरों पर दौड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि उनके शिक्षक ने कहा था कि चार पैरों वाले जानवर तेज़ दौड़ सकते हैं, जिससे उन्हें लगा कि वह भी अपने हाथों और पैरों पर सबसे तेज़ मानव धावक बन सकते हैं।
रयूसेई योनीए ने आगे कहा- “इस रिकॉर्ड की तैयारी के लिए, मैंने कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों को चारों पैरों पर दौड़ते देखा। रेस ट्रैक पर दौड़ने के लिए मुझे अपनी तकनीक में बदलाव लाने में समय लगा। मैं ज़्यादातर रेत पर ही ट्रेनिंग करता था। ट्रैक पर ज़्यादा रिबाउंड होता है, जिससे मेरी दौड़ने की शैली बदल गई।”
उन्हें ट्रैक पर दौड़ने के लिए अपनी तकनीक को ढालने में कुछ समय लगा। वह ज्यादातर रेत में ही प्रशिक्षण लेते थे। ट्रैक पर बहुत ज्यादा रिबाउंड होता है, जिससे उनके दौड़ने की शैली बदल गई।
इस एथलीट का कहना है कि भविष्य में मेरे सामने और भी कई विश्व रिकॉर्ड हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए मैं पहले से कहीं ज़्यादा मेहनत करूँगा। मैं दुनिया में कहीं भी रहूँ, हाथों और पैरों पर दौड़ने के इस खेल को आगे बढ़ाना चाहता हूँ।
