कश्मीर में लागू किया जा रहा गुजरात मॉडल, कांग्रेस का केन्द्र पर आरोप

 

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में जारी तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वहां जो कुछ हो रहा है वह गुजरात मॉडल है। मोदी सरकार जम्मू कश्मीर को 1990 के दौर में वापस ले जाने की तैयारी में है। कांग्रेस कहना है कि लोगों को ऐसे मॉडल से बचने की आवश्‍यकता है।
GULAM-NABI-AZADकांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में है। उसे हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के मुठभेड में मारे जाने के बाद कश्मीर में हुए प्रदर्शनों के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह कश्मीर में संकट को बढावा दे रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘‘ भाजपा ने क्षेत्रीय राजनीति दलों पर दबाव डाला और ब्लैकमेल करके उनके साथ सरकार बनाई। उन्हें केंद्र से पैसा ना देने की बात कही गयी ”

आजाद ने कहा कि आज भाजपा अपनी गलत नीतियों के कारण कश्मीर को उस स्थिति में ले आई है जो 1990 में थी। कांग्रेस की पूर्व की सरकार ने उसे गंभीर मुद्दे के रुप में लिया और सामान्य स्थिति बहाल की। उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, वह गुजरात माडल है। ईश्वर हमें ऐसे मॉडल से बचाए। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *