राफेल पर सरकार की बात कोर्ट ने मानी, झूठ की कोई उम्र नहींः जेटली

राफेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। तीन राज्यों में चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस को राफेल का मरहम मिल गया है। पहले अमित शाह और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए वित्तमंत्री अरुण जेटली और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की सभी दलीलें कोर्ट ने मानी। राफेल डील से देश के आर्थिक पक्ष की रक्षा हुई। राफेल सौदे को लेकर झूठ की कहानी रची गई।

अरुण जेटली ने कहा कि झूठ की उम्र कम होती है। सच और झूट ने बुनियाद पर कोई फर्क नहीं पड़ता। राफेल डील में अड़ंगेबाजी करने वालों पर लगाम लगी। कांग्रेस के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। राफेल पर संसद में बोलने के लिए सभी भाग रहे हैं।

वहीं अमित शाह ने फैसला आने के बाद पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सौदे पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर तमाचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *