आजकल चुनाव में गणित काम नहीं आता, मतदाता ज्यादा समझदार- जेठ्ली

वाराणसी: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय स्वस्थ मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार (01 मार्च) को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंचकर एक व्यापारी सम्मलेन में हिस्सा लिया। Jaitley

Jaitley

अरुण जेटली ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में जितने भी पॉलिटिकल लीडर, जर्नलिस्ट और चुनाव विश्लेषक हैं उनसे कहीं ज्यादा समझदार देश का मतदाता है।

आजकल के चुनाव में गणित काम नहीं आता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को सबसे पहले कार्यकर्ताओं और उसके बाद मतदाताओ ने चुना। सबसे आखिरी में पार्लियामेंट्री बोर्ड ने चुना।

इस चुनाव में भी 2014 का इतिहास दोहराएगा। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के सातवें और आखिरी चरण में वाराणसी समेत 7 जिलों की 40 सीटों पर वोटिंग 08 मार्च को होगी।

जेटली ने कहा कि यूपी में भी इस बार बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी केरल और अन्य राज्यों में वामपंथियों का विकल्प बन कर उभरेगी।

आज से 20 साल पहले के नेहरू की कांग्रेस जैसी पार्टी आज अलगाववादियों के साथ खड़ी हो गई। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस की कल्पना भी अब इतनी छोटी हो चुकी है कि वह किसी दूसरे की पीठ पर सवार होकर कुछ सीटें जीतकर अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रही है।

 ‘काम बोलता है’ कहने वाले यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक आधा अधूरा हाईवे बनाया है। यही अखिलेश सरकार का अचीवमेंट है।

पौने तीन साल में कोई भी हमारे किसी मंत्री के खिलाफ करप्शन का आरोप नहीं लगा सकता है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

www.naqeebnews.cim

# Jaitley

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *