जैकलीन फर्नांडीज को ईडी ने एयरपोर्ट पर रोका

मुंबई : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर रोका। खबर है कि अभिनेत्री को लुक आउट सर्कुलर की वजह से रोका गया। इसके कुछ देर बाद ही जैकलीन को घर जाने दिया गया।

जैकलीन फर्नांडीज को ईडी ने एयरपोर्ट पर रोका

जैकलीन को एयरपोर्ट पर करीब साढ़े 4 बजे तब रोका गया जब वो मुंबई से दुबई जा रही थीं। इस पूरे मामले में जैकलीन की भूमिका की जांच करने के बाद उन्हें समन दिया जायेगा या नहीं इसका फैसला होना है।

सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। इस बारे में ईडी ने अक्टूबर के आखरी हफ्ते में जैकलीन के खिलाफ एलओसी खोल दिया था। सुकेश चंद्रशेकर 200 करोड़ उगाही मामले में 2 बार पूछताछ कर चुकी है। जिसमें बीएमडब्लू कार, अरेबियन घोड़ा, 4 बिल्लियां, फोन और ज्वैलरी समेत काफी पैसा जैकलीन के अकाउंट में भी ट्रांसफर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *