जैकलीन फर्नांडीस ने जरूरतमंद लोगों की मदद के बढ़ाया क़दम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस कोरोना महामारी संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये आये आयी हैं।

जैकलीन फर्नांडीस ने जरूरतमंद लोगों की मदद के बढ़ाया क़दम

जैकलीन फर्नांडीस ने योलो फाउंडेशन की स्थापना की है। उन्होंने इस फाउंडेशन की स्थापना कई एनजीओ के साथ मिल कर की है जो समाज के जरूरत मंद लोगों की मदद करते हैं।


जैकलीन ने लिखा, “हमारा ये एक जीवन है, जो कुछ भी हम कर सकते हैं उसे इस दुनिया में करने के लिए करें! मुझे योलो फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।


जैकलीन ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। जैकलीन ने लिखा, “हमारा ये एक जीवन है, जो कुछ भी हम कर सकते हैं उसे इस दुनिया में करने के लिए करें! मुझे योलो फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। दयालुता की कहानियां बनाने और शेयर करने के लिए एक पहल।’ इस चुनौतीपूर्ण वक्त में योलो फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगा। ये जानने के लिए कि आप योगदान दे सकते हैं और अपने आस-पास के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।”

जैकलीन ने एक फोटो शेयर कर बताया कि रोटी बैंक नाम के एनजीओं के साथ मिलकर वह इस महीने एक लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह फ्रंटलाइन वर्क्स को मास्क और सैनिटाइजर भी लोगों को डिस्ट्रीब्यूट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *