जे एन्ड के ओपन आज से श्रीनगर में

श्रीनगर, 15 सितम्बर : जे एन्ड के ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 18 सितम्बर तक रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स पर किया जाएगा जिसमें 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी और इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष गोल्फर शिरकत करेंगे। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया (पीजीटीआई) जे एन्ड के पर्यटन के सहयोग से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। प्रो एम् 19 सितम्बर को खेला जाएगा।

जे एन्ड के ओपन आज से श्रीनगर में

टूर्नामेंट में 125 गोल्फर अपनी चुनौती पेश करेंगे जिसमें 118 प्रोफेशनल और सात अमेच्योर शामिल होंगे। देश के टॉप प्रोफेशनल जैसे ओलम्पियन उदयन माने ,ज्योति रंधावा, पीजीटीआई आर्डर ऑफ़ मेरिट के लीडर करणदीप कोचर, रशीद खान, विराज मदप्पा,और चिक्कारंगप्पा, अमन राज, क्षितिज नवीद कौल और मनु गन्दास खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *