अमिताभ जैसा बनना नामुमकिन: अनिल कपूर ने माना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि वह कभी भी महानायक अमिताभ बच्चन जैसा नही बन सकते। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के हाल ही में कहा था कि वह अनिल कपूर में अमिताभ बच्चन जैसा हुनर देखते हैं। अनिल कपूर को सलमान खान ने बॉलीवुड का अगला अमिताभ बच्चन बताया था।

अनिल कपूर ने कहा , अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार है जो जीवन में एक बार ही देखने मिलते हैं।मेरा अमिताभ बच्चन जैसा बनना एक नामुमकिन सपना है। मेरे लिए ऐसा सोचना भी गलत होगा। मेरी तुलना उनसे की जा रही है यही मेरे लिए यही बड़ी बात है लेकिन मैं कभी भी ऐसे किसी भी भ्रम में नहीं रहा हूं और न रहूंगा।

 

अनिल कपूर ने कहा,जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, उस समय मैंने फिल्म मशाल में काम किया था। इस फिल्म में दिलीप कुमार थे। तब भी लोगों ने मेरे काम की तुलना अमिताभ बच्चन के काम से की थी, फिर 15 वर्ष पहले भी ऐसा ही कहा गया और अब भी यही कहा जा रहा है।

 

जब जब यह तुलना होती है और मेरा नाम उनसे जोड़ा जाता है तब तब मैं अंदर से बहुत खुश होता हूँ लेकिन मैं सच्चाई जानता हूँ और इसलिए किसी गलतफहमी में नहीं रहता हूँ । एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *