इजरायल के विमानों ने लेबनान से किया हमलाः सीरिया

दमिश्क 25 दिसंबर : सीरिया का कहना है कि इजरायल की वायु सेना ने लेबनान के वायु क्षेत्र से सीरिया के हमा प्रांत पर हमला किया है।

इस हमले का अरब गणतंत्र की वायु रक्षा प्रणाली ने जवाब दिया है।

यह जानकारी सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। मंत्रालय के मुताबिक़ – “आज सुबह 0.40 बजे इजरायली जेट ने लेबनान के हवाई क्षेत्र से हमा प्रांत के त्रिपोली तथा मसयाफ शहर की ओर मिसाइलें दागीं।”

मंत्रालय के अनुसार सीरिया की रक्षा प्रणाली ने इजरायल के द्वारा दागी गयी मिसाइलों को मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *