इजराइल ने भारतीय सैलानियों की संख्या में 65 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा

नई दिल्ली। सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया के तेल अवीव की सीधी उड़ान सेवा शुरू किए जाने के मद्देनजर इजराइल ने भारत से आने वाले सैलानियों की संख्या में 65 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। इजराइल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इजराइल के पर्यटन मंत्रालय के निदेशक हसन मदाह ने कहा कि 2017 में 60,000 भारतीय पर्यटकों ने इस्राइल की यात्रा की , जबकि 2016 में 45,000 और 2015 में 39,000 सैलानियों ने यात्रा की। यह भारतीय पर्यटकों की कुल संख्या में वृद्धि को दर्शाता है।

उन्होंने कहा , हम साल दर साल वृद्धि देख रहे हैं। नई उड़ान शुरू होने से हम 2018 में भारतीय पर्यटकों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंचने का लक्ष्य रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या निश्चित रूप से 80,000 से अधिक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *