‘इस्लामोफोबिन’ पिल्स ये दवा मुस्लिमों से ‘नफरत’ करने वालो के लिए बनी

islamophobinpills-copyनई दिल्ली । अमेरिका में मुस्लिमों के सबसे बड़े एडवोकेसी ग्रुप ने मुस्लिमों के खिलाफ फैली नफरत और पूर्वाग्रह (इस्लामोफोबिया) के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक अनूठा प्लान बनाया है।

 

 

यह ग्रुप अगले हफ्ते होने जा रहे डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में “इस्लामोफोबिन” नाम की पिल्स बांटेगा।ब्रिटिश अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई परंपरागत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद ग्रुप ने यह स्ट्रेटजी बनाई है।

 

 

देश का ध्यान पूर्वाग्रह की राजनीति की तरफ खींचने के लिए यह एक खास रणनीति है। काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने ओहियो के क्लेवलैंड में इस हफ्ते हुए रिपब्लिकन कन्वेंशन में शामिल प्रतिनिधियों और अटेंडी़ज़ को सुगर-फ्री चुइंग-गम्स के पैक्स “इस्लामोफोबिन पिल्स” के नाम से बांटे थे। अब ये संस्था कैम्पेन को फिलाडेल्फिया में भी आगे बढ़ाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *