मारा गया IS प्रचार प्रमुख अदिल हसन सलमान अल-फायद

वाशिंगटन। अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने गत सात सितंबर को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) के प्रचार प्रमुख को हवाई हमले में मार गिराया था। यह जानकारी आज पेंटागन ने दी।

isis-adil-hasan-al-fayad

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा कि सीरिया में रक्का के समीप किये गये हवाई हमलों में अदिल हसन सलमान अल-फायद मारा गया था।

पेंटागन के मुताबिक अल-फायद आईएस के वरिष्ठ शूरा परिषद का सूचना मंत्री और प्रमुख सदस्य था।

इससे पहले उत्तरी सीरिया में आईएस को निशाना बनाकर किया गया अमेरिका का हवाई हमला सफल रहा था। इस हमले में आईएस प्रवक्ता अबु मोहम्मद अल-अदनानी के अलावा आतंकी संगठन के कई दूसरे बड़े नेता भी मारे गए थे।

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *